Select Board & Class

Login

Board Paper of Class 10 2019 Hindi (A) Delhi(SET 2) - Solutions

(i) इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं- क, ख, ग और घ।
(ii) चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(iii) यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।


  • Question 1
    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
    आजकल दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक देखने का प्रचलन बढ़ गया है। बाल्यावस्था में यह शौक हानिकारक है। दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले धारावाहिक निम्न स्तर के होते हैं। उनमें अश्लीलता, अनास्था, फैशन तथा नैतिक बुराइयाँ ही अधिक देखने को मिलती हैं। छोटे बालक मानसिक रूप से परिपक्व नहीं होते। इस उम्र में वे जो भी देखते हैं। उसका प्रभाव उनके दिमाग पर अंकित हो जाता है। बुरी आदतों को वे शीघ्र ही अपना लेते हैं। समाजशास्त्रियों के एक वर्ग का मानना है कि समाज में चारों ओर फैली बुराइयों का एक बड़ा कारण दूरदर्शन तथा चलचित्र भी हैं। दूरदर्शन से आत्मसीमितता, जड़ता, पंगुता, अकेलापन आदि दोष बढ़े हैं। बिना समय की पाबंदी के घंटों दूरदर्शन के साथ चिपके रहना बिलकुल गलत है। इससे मानसिक विकास रुक जाता है, नज़र कमजोर हो सकती है और तनाव बढ़ सकता है।
    (क) आजकल दूरदर्शन के धारावाहिकों का स्तर कैसा है?
    (ख) दूरदर्शन का दुष्प्रभाव किन पर अधिक पड़ता है और क्यों?
    (ग) दूरदर्शन के क्या-क्या दुष्प्रभाव हैं?
    (घ) ‘बाल्यावस्था' शब्द का संधि-विच्छेद कीजिए।
    (ङ) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 2

    निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
    कोलाहल हो
    या सन्नाटा कविता सदा सृजन करती है
    जब भी आँसू हुआ पराजित,
    कविता सदा जंग लड़ती है
    जब भी कर्ता हुआ अकर्ता
    कविता ने जीना सिखलाया
    यात्राएँ जब मौन हो गईं
    कविता ने चलना सिखलाया
    जब भी तम का जुल्म बढ़ा है,
    कविता नया सूर्य गढ़ती है,
    जब गीतों की फसलें लुटतीं
    शीलहरण होता कलियों का,
    शब्दहीन जब हुई चेतना
    तब-तब चैन लुटा गलियों का
    अपने भी हो गए पराए
    यों झूठे अनुबंध हो गए
    घर में ही वनवास हो रहा
    यों गूंगे संबंध हो गए।
    (क) कविता कैसी परिस्थितियों में सृजन करती है? स्पष्ट कीजिए।
    (ख) भाव समझाइए ‘जब भी तम का जुल्म बढ़ा है, कविता नया सूर्य गढ़ती है।'
    (ग) गलियों का चैन कब लुटता है?
    (घ) 'परस्पर संबंधों में दूरियाँ बढ़ने लगीं' - यह भाव किस पंक्ति में आया है?
    (ङ) कविता जीना कब सिखाती है?

    अथवा

    जो बीत गई सो बात गई।
    जीवन में एक सितारा था,
    माना, वह बेहद प्यारा था,
    वह डूब गया तो डूब गया।
    अंबर के आनन को देखो,
    कितने इसके तारे टूटे,
    कितने इसके प्यारे छूटे,
    जो छूट गए फिर कहाँ मिले;
    पर बोलो टूटे तारों पर,
    कब अंबर शोक मनाता है?
    जो बीत गई सो बात गई।
    जीवन में वह था एक कुसुम,
    थे उस पर नित्य निछावर तुम,
    वह सूख गया तो सूख गया;
    मधुबन की छाती को देखो,
    सूखी कितनी इसकी कलियाँ,
    मुरझाई कितनी वल्लरियाँ,
    जो मुरझाई फिर कहाँ खिलीं,
    पर बोलो सूखे फूलों पर,
    कब मधुबन शोर मचाता है?
    जो बीत गई सो बात गई।
    (क) 'जो बीत गई सो बात गई' से क्या तात्पर्य है? स्पष्ट कीजिए।
    (ख) आकाश की ओर कब देखना चाहिए और क्यों?
    (ग) 'सूखे फूल' और 'मधुबन' के प्रतीकार्थ स्पष्ट कीजिए।
    (घ) टूटे तारों का शोक कौन नहीं मनाता है?
    (ङ) आपके विचार से 'जीवन में एक सितारा' किसे माना होगा?

    VIEW SOLUTION


  • Question 3

    निर्देशानुसार किन्हीं तीन के उत्तर लिखिए-
    (क) मैंने उस व्यक्ति को देखा जो पीड़ा से कराह रहा था। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
    (ख) जो व्यक्ति, परिश्रमी होता है, वह अवश्य सफल होता है। (सरल वाक्य में बदलिए)
    (ग) वह कौन-सी पुस्तक है जो आपको बहुत पसंद है। (रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
    (घ) कश्मीरी गेट के निकल्सन कब्रगाह में उनका ताबूत उतारा गया। (मिश्र वाक्य में बदलिए)

    VIEW SOLUTION


  • Question 4
    निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं चार वाक्यों का निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए-
     
    (क) बालगोबिन भगत प्रभातियाँ गाते थे। (कर्मवाच्य में बदलिए)
    (ख) बीमारी के कारण वह यहाँ न आ सका। (भाववाच्य में बदलिए)
    (ग) माँ के द्वारा बचपन में ही घोषित कर दिया गया था। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
    (घ) अवनि चाय बना रही है। (कर्मवाच्य में बदलिए)
    (ङ) घायल हंस उड़ न पाया। (भाववाच्य में बदलिए)
    VIEW SOLUTION


  • Question 5
    निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं चार रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए-
    (क) दादी जी प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ती हैं।
    (ख) रोहन यहाँ नहीं आया था।
    (ग) वे मुंबई जा चुके हैं।
    (घ) परिश्रमी अंकिता अपना काम समय से पूरा कर लेती है।
    (ङ) रवि रोज सवेरे दौड़ता है। VIEW SOLUTION


  • Question 6
    निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए
    (क) 'करुण रस' का एक उदाहरण दीजिए
    (ख) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में निहित रस पहचान कर लिखिए-
    तंबूरा ले मंच पर बैठे प्रेमप्रताप,
    साज मिले पंद्रह मिनट, घंटा भर आलाप।
    घंटा भर आलाप, राग में मारा गोता,
    धीरे-धीरे खिसक चुके थे सारे श्रोता।
    (ग) ‘उत्साह' किस रस का स्थायी भाव है?
    (घ) 'वात्सल्य' रस का स्थायी भाव क्या है?
    (ङ) 'श्रृंगार' रस के कौन से दो भेद हैं?
    VIEW SOLUTION


  • Question 7

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
    किसी दिन एक शिष्या ने डरते-डरते खाँ साहब को टोका, “बाबा ! आप यह क्या करते हैं, इतनी प्रतिष्ठा है आपकी। अब तो आपको भारतरत्न भी मिल चुका है, यह फटी तहमद न पहना करें। अच्छा नहीं लगता, जब भी कोई आता है आप इसी फटी तहमद में सबसे मिलते हैं।" खाँ साहब मुसकराए। लाड़ से भरकर बोले, ''धत् ! पगली, ई भारतरत्न हमको शहनईया पे मिला है, लुंगिया पे नाहीं तुम लोगों की तरह बनाव-सिंगार देखते रहते, तो उमर ही बीत जाती, हो चुकती शहनाई। तब क्या रियाज़ हो पाता?''
    (क) एक दिन एक शिष्या ने खाँ साहब को क्या कहा? क्यों ?
    (ख) खाँ साहब ने शिष्या को क्या समझाया? 
    (ग) इससे खाँ साहब के स्वभाव के बारे में क्या पता चलता है?

    VIEW SOLUTION


  • Question 8

    निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए -

    (क) पाठ के आधार पर मन्नू भंडारी की माँ के स्वभाव की विशेषताएँ लिखिए।

    (ख) 'नेताजी का चश्मा' पाठ का संदेश क्या है ? स्पष्ट कीजिए।

    (ग) 'लखनवी अंदाज़' के पात्र नवाब साहब के व्यवहार पर अपने विचार लिखिए।

    (घ) फादर बुल्के को 'करुणा की दिव्य चमक' क्यों कहा गया है ?

    (ड.) लेखक ने बिस्मिल्ला खाँ को वास्तविक अर्थों में सच्चा इंसान क्यों माना है ? VIEW SOLUTION


  • Question 9
    निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
    यश है या न वैभव है, मान है न सरमाया;
    जितना ही दौड़ा तू उतना ही भरमाया।
    प्रभुता का शरण-बिंब केवल मृगतृष्णा है,
    हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है।
    जो है यथार्थ कठिन उसका तू कर पूजन -
    छाया मत छूना
    मन, होगा दुख दूना।
    (क) 'हर चंद्रिका में छिपी एक रात कष्णा है' - इस पंक्ति से कवि किस तथ्य से अवगत करवाना चाहता है?
    (ख) कवि ने यथार्थ के पूजन की बात क्यों कही है?
    (ग) 'मृगतृष्णा' का प्रतीकात्मक अर्थ लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 10
    निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए -

    (क) आग रोटियाँ सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं।

     उक्त पंक्ति से क्या संदेश दिया गया है ?

    (ख) कवि अपने मन को 'छाया मत छूना'  कहकर क्या समझाना चाहता है ?

    (ग) 'छू गया तुमसे कि झरने लगे सेफालिका के फूल'

     उक्त पंक्ति का आशय नागार्जुन की कविता के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।

    (घ) स्मृति को पाथेय बनाने से जयशंकर प्रसाद का क्या आशय है ?

    (ङ) परशुराम को लक्षमण ने वीर योद्धा के क्या लक्षण बताए हैं ?
      VIEW SOLUTION


  • Question 11
    'साना-साना हाथ जोड़ि' के आधार पर लिखिए कि देश की सीमा पर सैनिक किस प्रकार कठिनाइयों से जूझते हैं ? उनके प्रति भारतीय युवकों का क्या उत्तरदायित्व होना चाहिए ?

    अथवा

    'जार्ज पंचम की नाक' को लेकर शासन में खलबली क्यों थी ? इसमें निहित व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 12
    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए -
    (क) कमरतोड़ महँगाई
    • महँगाई के कारण
    • समाज पर प्रभाव
    • व्यावहारिक समाधान

    (ख) स्वच्छ भारत अभियान
    • विकास में स्वच्छता का योगदान
    • अस्वच्छता से हानियाँ 
    • रोकने के उपाय

    (ग) बदलती जीवन शैली
    • जीवन शैली का आशय
    • बदलाव कैसा
    • परिणाम
    VIEW SOLUTION


  • Question 13
    किसी बस में वारदात कर भाग रहे अपराधी को संवाहक द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंपने की घटना की विवरण सहित जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के प्रबंधक को पत्र लिखकर कि उसे पुरस्कृत करने का अनुरोध कीजिए।

    अथवा

    आपकी बहन कस्बे से अपनी पढ़ाई पूरी कर आगे शिक्षा के लिए बड़े नगर में गई है। नगर के वातावरण में संभावित परेशानियों की चर्चा करते हुए उनसे बचने के तरीके उसे पत्र द्वारा समझाइए। VIEW SOLUTION


  • Question 14
    अतिवृष्टि के कारण कुछ शहर बाढ़ ग्रस्त हैं। वहाँ के निवासियों की सहायतार्थ सामग्री एकत्र करने हेतु एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।

    अथवा

    बॉल पेनों की एक कंपनी ‘सफल' नाम से बाज़ार में आई है। उसके लिए एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए। VIEW SOLUTION
More Board Paper Solutions for Class 10 Hindi
What are you looking for?

Syllabus