Board Paper of Class 10 2005 Hindi (SET 2) - Solutions
(ii) चारों खण्डों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(iii) यथासंभव प्रत्येक खण्ड के उत्तर क्रमश: दीजिए।
- Question 1
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
हमारे पूर्वज वायुमंडल की शुद्धता को बनाए रखने के लिए हवन करते थे और पेड़ों को काटने की अपेक्षा लगाने पर ज़ोर देते थे। वेदों में सूर्य, पवन, वरूण आदि की स्तुति के लिए सुंदर मंत्र हैं और प्रकृति की सुंदरता का मनोरम वर्णन है। किंतु आधुनिक मानव ने प्रदूषण की मात्रा इतनी बढ़ा दी है कि लगता है एक दिन यह सुंदर सलोनी धरती, जिसके बारे में वैज्ञानिक मानते रहे हैं कि असंख्य तारामंडलों में केवल हमारी पृथ्वी पर ही जीवन है, वह भी बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण, आगामी कुछ ही वर्षों में जीवन रहित हो सकती है।
वैज्ञानिक आविष्कारों के फलस्वरूप विभिन्न प्रकार के थल, जल और नभ में चलने वाले तेज़-से-तेज़ वाहन बनाए गए। इनसे यातायात में बड़ी सुविधा हुई। दुनिया छोटी हो गई और लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक शीघ्रता एवं सुगमतापूर्वक आने-जाने लगे। लेकिन ये अनवरत दौड़ती रेलगाड़ियाँ, बसें, बड़े-बड़े जलयान और विमान लगातार धुआँ उगलते और शोर मचाते हैं। छठे दशक के आदमी ने अंतरिक्षयान भी बना लिया और आज रॉकेट द्वारा अनेक प्रकार के अंतरिक्षयान अंतरिक्ष में छोड़े जा रहे हैं। फलत: ये वायुमंडल की पाँचों परतों –क्षोभ मंडल, समताप मंडल, ओज़ोन मंडल, आयन मंडल और बर्हिमंडल –को प्रभावित करने लगे। ओज़ोन मंडल की मोटी परत है जो सूर्य की पराबैंगनी किरणों के कुप्रभाव से जीवों और वनस्पतियों की रक्षा करती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक पृथ्वी के चारों ओर ओज़ोन की परत नहीं थी तब तक धरती पर जीवन प्रारंभ नहीं हुआ था। औद्योगिक विकास ने जहाँ हमें अनेक प्रकार की सुख-सुविधाओं की भौतिक चीज़ें उपलब्ध कराई हैं, वहाँ वायुमंडल में फ्लोरा कार्बन नामक गैस की मात्रा बढ़ा दी है। इसके कुप्रभाव से ओज़ोन की मात्रा में कमी हो जाएगी। यदि ओज़ोन गैस की परत पतली हो गई तो फिर सूर्य से आ रही पराबैंगनी किरणों से हमारा बचाव कैसे होगा? वायुमंडल में परिवर्तन से ही मौसम में बदलाव आया है। यदि इसी रफ़्तार से पृथ्वी की परिस्थितियाँ बद से बदतर होती गईं तो बहुत संभव है कि वातावरण का औसत ताप 1.5°सेल्सियस से 4.5°सेल्सियस तक बढ़ जाए, ध्रुवों पर जमी बर्फ़ पिघल जाए और हमारी धरती जलमग्न हो जाए। तब यह भी संभव है कि ध्रुव प्रदेश हमारे निवास योग्य बन जाए और जहाँ आबादी है वह समुद्र के गर्भ में समा जाए।
आधुनिक युग में मुख्य रूप से चारों प्रकार के प्रदूषण फैल रहे हैं और भविष्य में इनका कुप्रभाव कितना फैलेगा, बताना मुश्किल है। ये प्रदूषण हैं : भुमि, वायु, जल और ध्वनि संबंधी। हम जानते हैं कि प्राय: सभी जीवधारियों को जीने के लाले पड़ जाएँगे। हवा के बाद हमारी दूसरी आवश्यकता है पानी। पानी भी अब पीने के लिए शुद्ध नहीं मिलता जबकि अन्य जीवों, पेड़-पौधों के लिए भी शुद्ध पानी ही चाहिए। हम जानते हैं कि नदी में यदि एक स्थान का जल दूषित हो जाता है तो पूरी नदी का पानी ही प्रदूषित हो जाता है।
मौसम में बदलाव और भीषण बीमारियों के फैलने से वैज्ञानिकों ने चिंतित होकर खोज की तो उन्हें प्रदूषण ही उसका एकमात्र कारण ज्ञात हुआ। अब प्रयास किए जा रहे हैं कि अधिकाधिक पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा किया जाए। रासायनिक उर्वरक और कीटनाशी दवाओं का उपयोग आवश्यकतानुसार कम-से-कम किया जाए।
कारखानों की चिमनियों को न केवल ऊँचा किया जाए बल्कि उनकी गंदगी को रोकने का भी प्रयास किया जाए। यातायात के साधनों से भी धुआँ कम-से-कम निकले और विषैले पदार्थ नदियों में प्रवाहित न किए जाएँ। हमारी भूमि जहाँ तक हो सके विषैली न हो, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
(i) हमारे पूर्वज वायुमंडल की शुद्धता बनाए रखने के लिए क्या करते थे? (2)
(ii) प्रदूषण की बढ़ती मात्रा का मानव जाति पर क्या प्रभाव पड़ सकता है? (2)
(iii) ओज़ोन गैस की परत पतली होने का मानव जाति पर क्या दुष्प्रभाव पड़ेगा? (2)
(iv) प्रदूषण की मात्रा घटाने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं? (2)
(v) इस गद्यांश का शीर्षक लिखिए। (2)
(vi) 'अंसख्य' तथा 'कुप्रभाव' शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए। (2)
VIEW SOLUTION
- Question 2
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
हम दूरदर्शन पर बोलेंगे
हम समर्थ शक्तिवान
हम एक दुर्बल को लाएँगे
एक बंद कमरे में
उससे पूछेंगे तो आप क्या अपाहिज हैं?
तो आप क्यों अपाहिज हैं?
आपका अपाहिजपन तो दुख देता होगा
देता है?
(कैमरा दिखाओ इसे बड़ा बड़ा)
हाँ तो बताइए आपका दुख क्या है
जल्दी बताइए वह दुख बताइए
बता नहीं पाएगा
सोचिए
बताइए
आपको अपाहिज होकर कैसा लगता है
कैसा
यानी कैसा लगता है
(हम खुद इशारे से बताएँगे कि क्या ऐसा?)
सोचिए
बताइए
थोड़ी कोशिश करिए(i) कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले अपाहिज व्यक्ति को एक बन्द कमरे में क्यों लाते हैं? (1)
(ii) अपाहिज के चेहरे को दूरदर्शन पर क्लोज़-अप में क्यों दिखाया जाता है? (1)
(iii) क्या दूरदर्शन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दर्शकों की कोमल भावनाओं का व्यापार करते हैं? (2)
(iv) आपको अपाहिज होकर कैसा लगता है? – पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। (2)
अथवा
प्रात नभ था बहुत नीला शंख जैसे
भोर का नभ
राख से लीपा हुआ चौका
(अभी गीला पड़ा है)
बहुत काली सिल ज़रा से लाल केसर
कि जैसे धुल गई हो
स्लेट पर या लाल खड़िया चाक
मल दी हो किसी ने
नील जल में या किसी की
गौर झिलमिल देह
जैसे हिल रही हो।
और...
जादू टूटता है इस उषा का अब
सूर्योदय हो रहा है।(i) यह कैसे ज्ञात होता है कि प्रस्तुत कविता में गाँव की सुबह का गतिशील चित्र अंकित किया गया है? (2)
(ii) कवि को भोर के समय आकाश कैसा प्रतीत होता है? (2)
(iii) 'बहुत काली सिल ज़रा से लाल केसर कि जैसे धुल गई हो' – पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। (2)
(iv) भोर के नभ की सुन्दरता का वर्णन करते हुए लेखक के सामने कौन-कौन से चित्र उभरते हैं? (2)
VIEW SOLUTION
- Question 3
निम्नलिखित में से एक विषय पर लगभग 300 शब्दों में निबन्ध लिखिए –
(क) वर्तमान युग में भ्रष्टाचार निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति धन की लालसा से ग्रस्त है। इसके फलस्वरुप भ्रष्टाचार में वृद्धि हो रही है। व्यापारी वस्तुओं में मिलावट करते हैं। पारिवारिक सम्बन्धों में अनैतिकता में वृद्धि हो रही है। वेश्याओं की बढ़ती संख्या समाज को खोखला कर रही है।
(ख) आधुनिक युग में खेल मनोरंजन का एक प्रमुख साधन है। खेल और स्वास्थय का गहरा सम्बन्ध है। अच्छे खिलाड़ियों को विज्ञापनों से करोड़ों रुपए प्रतिवर्ष प्राप्त होते हैं। आजकल क्रिकेट जैसे खेलों पर अरबों रुपए का सट्टा लगाया जाता है। यदि खेल न होते तो हानि के साथ अनेक लाभ भी होते।
(ग) मैं पिछले अनेक वर्षों से कारावास की यातना भोग रहा हूँ। मैं पहले एक निर्दोष बालक था परन्तु एक विशेष घटना के कारण मुझे जेल जाना पड़ा। जेल की स्थिति अत्यन्त शोचनीय है। मैं जेल में परिश्रम और पश्चाताप करते हुए अपना समय व्यतीत कर रहा हूँ।
(घ) आज महानगर में बढ़ता प्रदूषण आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है जिसके कारण आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका उल्लेख करते हुए बताइए कि बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने में प्रत्येक नागरिक की क्या भूमिका हो सकती है।
(ङ) जीवन में संगति का अत्यधिक महत्त्व है। संगति का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जीवन में आप यदि सफलता पाना चाहते हैं तो आपको श्रेष्ठ व्यक्तियों की संगति करनी चाहिए।
VIEW SOLUTION
- Question 4
स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार लाने के लिए नित्य व्यायाम करने की प्रेरणा देते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए।
अथवा
आपके नगर में अनधिकृत मकान बनाए जा रहे हैं, इनकी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।
VIEW SOLUTION
- Question 6
निम्नलिखित वाक्यों में से अवयव छाँटिए तथा उनका भेद भी लिखिए –
(i) वह ज़ोर-ज़ोर से रो रहा था।
(ii) तुमने स्नान किया या नहीं।
(iii) चार हाथी जुलूस के आगे चल रहे थे।
VIEW SOLUTION
- Question 16
निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए –
(i) झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस प्रकार सम्मोहित कर रहा था?
(ii) 'माता का आँचल' रचना में तीस के दशक की ग्राम्य संस्कृति का चित्रण है। आज की ग्रामीण संस्कृति में आपको किस तरह के परिवर्तन दिखाई देते हैं?
VIEW SOLUTION
-
Board Paper of Class 10 Hindi (A) Term-II 2022 Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 Hindi (B) Term-II 2022 Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 Hindi (B) Term-II 2022 Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 Hindi (A) Term-I 2021 Delhi(SET 4) (Series: JSK/2)- Solutions
-
Board Paper of Class 10 Hindi (B) Term-I 2021 Delhi(SET 4) (Series: JSK/2)- Solutions
-
Board Paper of Class 10 2020 Hindi (A) Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2020 Hindi (B) Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2019 Hindi (A) Delhi(SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2019 Hindi (A) Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2019 Hindi (A) Delhi(SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2019 Hindi (B) Delhi(SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2018 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2018 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2018 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2018 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 3) - Solutions

Board Paper of Class 10 2016 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2016 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2016 Hindi (SET 3) - Solutions

Board Paper of Class 10 2015 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2015 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2015 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2015 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2014 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2014 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2014 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2014 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2013 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2012 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2011 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2009 Hindi (SET 3) - Solutions

Board Paper of Class 10 2008 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2008 Hindi (SET 3) - Solutions

Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2005 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2005 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2003 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2003 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2003 Hindi (SET 3) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2002 Hindi (SET 1) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2002 Hindi (SET 2) - Solutions
-
Board Paper of Class 10 2002 Hindi (SET 3) - Solutions