mashini yug me kai parivartan aaye din hote hai.apne aas pas se is prakar ke kisi parivartan ka udaran chuniye aur uske bare me likhiya.

मशीनी युग आने से बहुत परिवर्तन हुए हैं। जीवन सुविधापूर्ण बन गया है। अपने घर की बात ले तो, कभी हमें कपड़े धोने में बहुत समय लगता था। हम लगातार हाथ, ब्रश और डंडे की सहायता से कपड़े धोते थे। इससे लगातार काम करते थे और हमारे अंदर ऊर्जा का संचार होता था। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उत्तम रहता था। परन्तु आज हम कपड़े मशीन में डालते हैं और वह बिना हाथ धुल जाते हैं। बस उन्हें सुखाना होता है। इस तरह हम कम समय पर अधिक कपड़े धो डालते हैं। ऊर्जा तथा समय की बचत होती है। घर में ऐसी ही असंख्य मशीनी वस्तुएँ पड़ी हैं, जिन्होंने जीवन को सरल बना दिया है। इसके लिए आपको दक्षता नहीं चाहिए। हाँ हम थोड़े आलसी हो गए हैं।

  • 12
What are you looking for?