aapne mele bajar aadi me hath se bani chijo ko bikte dekha hoga.aapke man me kisi chij ki kala sikhne ki icha hui ho aur aapne koi karigari sikhane ka prayas kiya ho to uske bare me likhiye.

MAM ISE HUM KAISE LIKH SAKTE HAI

मैंने एक बार मेले में एक कुम्हार को मिट्टी के बर्तन में चित्र बनाते देखा। वह उसमें सुंदर रंगों से कलाकारी कर रहा था। उसे देखकर मुझे भी ऐसा करने की इच्छा हुई। मैंने उससे तीन मिट्टी के बर्तन तथा रंग खरीदे। घर जाकर मैंने प्रयास किया।  मेरा पहला बर्तन सारा बर्बाद हो गया। उसको रंगने के चक्कर में मेरे कपड़े खराब हो गए। परन्तु मैंने हिम्मत नहीं हारी और फिर से प्रयास किया। अबकी बार दूसरा बर्तन थोड़ा अच्छा बना। तीसरे बर्तन तक आते-आते मैंने अच्छे चित्र बनाना सीख लिया था। इस बार मैंने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया तथा मोती और कांच के शीशों से उसे और भी सुंदर बना दिया। माता-पिताजी को मेरी चित्रकारी बहुत पसंद आयी।

  • 11
What are you looking for?