write a letter to the author of newspaper times of India to write on the topic of growing corruption in Hindi
so urgent

मित्र
आपका उत्तर इस प्रकार है।

पता ...................
दिनांक .................

सेवा में,
संपादक महोदय,
नवभारत टाइम्स,
नई दिल्ली।

विषय: बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर चिंता जताने हेतु पत्र।

महोदय,

आजकल भारत देश में तेज़ी से भ्रष्टाचार फैल रहा है। इसकी मार न्याय तथा कानून व्यवस्था में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। पुलिस अपने कर्तव्य निभाने के स्थान पर अपने पद का अनुचित लाभ उठा रही है। वह लोगों की सहायता करने के स्थान पर अपनी स्वार्थ सिद्धी में लगी हुई है। इसका परिणाम है कि लोगों का न्याय तथा कानून व्यवस्था पर से विश्वास उठ गया है। किसी भी समस्या के लिए पुलिस के पास जाओ, तो वह रिश्वत की माँग करती है। रिश्वत न देने पर दोषी को छोड़ देती है और रिपोर्ट लिखवाने वाले को ही दोषी करार दे देती है। आम लोग अब तो कानून के रक्षकों से ही भय खाने लगे हैं।  इसलिए चोर बिना डर के भयंकर अपराध कर रहे हैं। आपको चाहिए कि समाज में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार को चेताएँ और ठोस कदम उठवाएँ।

आप का  प्रतिष्ठित समाचार पत्र देश में सभी वर्गों द्वारा पढ़ा जाता है। आपसे अनुरोध है कि मेरे लेख को आप अपने समाचार पत्र में छापिए। आपके द्वारा किया गया यह कार्य देश को नई दिशा प्रदान करेगा।

धन्यवाद,
भवदीय,
उज्जवल सिंह
 

  • 0
Answer please anyone
  • 0
What are you looking for?