1. what pravisheshan
  2. ​Give a example

मित्र  'प्रविशेषण' शब्द, दो शब्दों से मिलकर बना है 'प्र' (आगे) तथा 'विशेषण' (विशेषता बताने वाला शब्द)। इसका अर्थ हुआ- विशेषण शब्द के आगे लगने वाला शब्द।

आप यह अच्छी तरह से जानते हैं कि विशेषण शब्द संज्ञा तथा सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। इसी तरह जब हम विशेषण शब्दों के आगे फिर से विशेषण शब्द का प्रयोग करते हैं, तो वह प्रविशेषण कहलाता है।

मान लीजिए विशेषण शब्द राम (संज्ञा) की विशेषता बताता है। देखिए-

राम अच्छा है।

इसमें अच्छा शब्द राम की विशेषता बता रहा है। अब हम अच्छा के आगे बहुत शब्द जोड़ देते हैं। देखिए

राम बहुत अच्छा है।

इस वाक्य में बहुत शब्द विशेषण शब्द अच्छा के आगे लगकर प्रविशेषण बन गया है और अच्छा की भी विशेषता बता रहा है। कि राम अच्छा नहीं बल्कि बहुत अच्छा है।

 

  • -1
What are you looking for?