what is the summary of this poem in short

Hi,
भगवान के डाकिए कविता में लेखक मनुष्य को प्रकृति के माध्यम से एकता व आपस में प्रेम करने की प्रेरणा देता है। उसके अनुसार जिस तरह प्रकृति के उपादान बादल व पक्षी भेदभाव न करते हुए समान रूप से व्यवहार करते हैं। मनुष्य को भी उसी तरह का व्यवहार करना चाहिए। बादल वर्षा करने से पहले यह नहीं सोचता की मैं इस स्थान पर वर्षा करूँगा और उस स्थान पर नहीं। उसी तरह पक्षी सारे भू-भाग को अपना निवास स्थान मान एक देश से दूसरे देश आते-जाते रहते हैं। कवि के अनुसार यदि मनुष्य इस बात को भली-भांति से समझ ले तो कभी एक देश दूसरे देश से द्वेष व बैर नहीं रखेगा। इस संसार में इस तथ्य को जान लेने के बाद प्रेम व आपसी भाईचारे की भावना प्रसारित होगी।
 
मैं आशा करती हूँ कि आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढ़ेरो शुभकामनाएँ!

  • 1
What are you looking for?