what is the difference between parimaan wachak  and anedhit  sankhya wachak ?

मित्र संख्यावाचक शब्द के आगे आपने जो शब्द लिखा है, वह हमें समझने में कठिनाई हो रही है। फिर भी हम आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करते हैं।

मित्र परिमाणवाचक और संख्यावाचक में एक बात जो दुविधा में डालती है, वह है संख्या शब्दों का प्रयोग होना। इनके कारण अकसर बच्चों में दुविधा की स्थिति देखी जाती है। परन्तु  इनके मध्य एक बात को सही तरह से जान लेना चाहिए।

 परिमाणवाचक शब्द में संख्या शब्द अवश्य प्रयोग किया जाता है। परन्तु वह उस वस्तु का नापतोल या परिमाण बताने के लिए प्रयोग किया जाता है। ध्यान दीजिएगा नाप-तोल या परिमाण के लिए-

जैसे-

१. राम एक किलो आम लाया।

इस वाक्य में एक शब्द संख्या शब्द है परन्तु इसके साथ 'किलो' शब्द लगा है। यदि आप ध्यान दें, तो किलो शब्द  परिमाण है। यह आम का माप बता रहे है।

अब हम दूसरा वाक्य देखते हैं-

१. राम एक आम लाया।

इस वाक्य में राम आम ही लाया है। परन्तु यहाँ आम के तोल की बात नहीं की जा रही है अपितु आम की संख्या की बात की जा रही है।

संख्यावाचक में विशेषण में संख्या की बात होती है और परिमाण में नाप-तोल की। परिमाणवाचक में वाक्य के साथ मापक का प्रयोग होता है; जैसे- किलो, इंच, सेंटीमीटर, आधा पाव, सेर, धड़ी, लीटर, डिग्री इत्यादि  

  • 0
What are you looking for?