Please answer this ??????????

प्रिय छात्र 
 आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं। धन्यवाद।


​​​​​​प्रिय दादा जी,
सादर प्रणाम!
बहुत दिनों से आपका पत्र नहीं आया। माताजी से पता चला कि आप बीमार थे। अब आपकी तबीयत कैसी है? कृपया अपना ध्यान रखें। आप और दादी जी प्रातः काल भ्रमण  करना आरंभ कर दीजिए।  शाम के समय भी आप दोनों भ्रमण करके आइए  इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दादाजी स्वस्थ रहने के लिए आपको अपना भोजन नियमित रूप से ग्रहण करना चाहिए। मैंने सुना है कि आप कई बार भोजन समय से नहीं करते हैं।
 
आप शीघ्र स्वस्थ हो जाइए तो मुझे बहुत प्रसन्नता होती। आप अपना ध्यान रखिएगा और चिकित्सक को समय-समय पर दिखाते रहिएगा। मुझे अवश्य पत्र लिखिएगा। आपके पत्र का इंतज़ार रहेगा।
 
आपका पोता
रवि रावत    

  • 0
What are you looking for?