kisi ek khel ko khele jaane ki vidhi bathaayiye.[in hindi]

नमस्कार मित्र,


बैडमिंटन में दो खिलाड़ी या दो जोड़े खिलाड़ी एक दूसरे के विरूद्ध खेलते हैं। एक आयताकार कोट में नेट से विभाजित स्थान पर आमने-सामने खेले जाने वाला खेल है। दोनों खिलाड़ियों के मध्य प्रतियोगिता होती है। एक खिलाड़ी रैकेट द्वारा शटलकॉक को मारता है और अपने विरोधी पक्ष के कोर्ट के आधे हिस्से में गिराने का प्रयास करता है। ऐसा करने पर उसे अंक प्राप्त होते हैं। एक रैली तब समाप्त मानी जाती है, जब शटलकॉक मैदान से बाहर गिर जाती है। प्रत्येक पक्ष को शटलकॉक के उस पार जाने से पहले मारने का केवल एक मौका मिलता है। टेनिस में गेंद का प्रयोग किया जाता है परन्तु बैडमिंटन के खेल में चिड़ियों के पंखों से बनी शटल का प्रयोग किया जाता है। गेंद की तुलना में यह अधिक तेज़ी से उड़ती है। इसे जितना संभव हो सकता है, मारने पर उतना ऊँचा छोड़ा जा सकता है। यह हवा से बहुत जल्दी प्रभावित होती है इसलिए इस खेल को खेलने के लिए इनडोर स्टेडियम या बंद स्थान ही उपयुक्त रहता है। इस खेल के लिए खिलाड़ी की दक्षता, गति, बल, चुस्त-दुरूस्त होना अति आवश्यक है। यह एक तकनीकी खेल है, इसमें अच्छे संचालन की आवश्यकता होती है। यदि यह जोड़ों के रूप में खेला जाता है, तो आपसी समन्वय और तालमेल का होना बहुत आवश्यक है। 

  • 12
What are you looking for?