IPLmatch kaasabse romanchit khelki vartalap apne mitra ke saath.

नमस्कार मित्र,
आपकी समस्या के समाधान के लिए हम आपको उत्तर लिखकर दे रहे हैं। 
राहुल- रोहन! तुमने कल आई.पी.एल. में मुंबई इंडियन आैर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच देखा या नहीं? 
रोहन- देखता क्यूँ नहीं। मेरी मनपसंद टीम मुंबई इंडियन जो खेल रही थी। 
राहुल- पता है। लेकिन तुम भूल गए कि बैंगलोर भी किसी से कम नहीं है। 
रोहन- रोहित शर्मा आैर पोलार्ड की शतकीय पारी ने टीम का स्कोर 210 तक पहुँचा दिया था। इस स्कोर का पीछा करना बैंगलोर के बस की बात नहीं थी।
राहुल- तुम भूल रहे हो कि विराट कोहली आैर क्रिस गेल की जोड़ी ने विरोधी टीम के छक्के छुड़ा दिए थे। ये बात अलग है कि उन दोनों के आउट होते ही मैच उनके हाथों से फिसल गया। 
रोहन- ठीक कहा लेकिन मैच का रोमांच तो अंतिम गेंद तक बना रहा आैर मुंबई ने मैच को जीत लिया। 
राहुल- जीत चाहे मुंबई इंडियन की हुई हो लेकिन विरोधी टीम की पारी भी यादगार रहेगी। 

आशा करते हैं कि दिए गए उत्तर से आपकी समस्या का समाधान हो गया होगा। अगर आपको इस प्रश्न से संबंधित आैर कोई समस्या हो तो आप Ask and answer पर हमें संपर्क कर सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। 

  • 0
What are you looking for?