i want help in hindi . mujhe  visheshan aur  kriya visheshan ki pribhasha vo bhi udaran sahet chaheye . plz help me ..

नमस्कार मित्र,

इन दोनों को समझने के लिए आवश्यक है कि आप दोनों के अंतर को समझे।

जो शब्द किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि के गुण या अवगुणों(दोषों) को दर्शाते हैं, वे विशेषण शब्द होते हैं; जैसे-

लाल गुलाब लाना।

इस वाक्य में लाल शब्द गुलाब के लाल होने की विशेषता को बता रहा है। अतः यह विशेषण शब्द है।

 

जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता प्रकट होती है। वे क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं; जैसे-

 

दीदी धीरे-धीरे चल रही है।

इस वाक्य में दीदी की विशेषता का पता नहीं चल रहा है। इस वाक्य में धीरे-धीरे चलने (क्रिया) की अवस्था का बोध हो रहा है। चलने क्रिया शब्द है। अतः धीरे-धीरे क्रिया की विशेषता बता रहा है, जोकि क्रिया विशेषण की विशेषता है।

अब नीचे दिए गए कुछ और उदाहरण देखिए-

१. गरम चाय पिलाओ।----- विशेषण

२. हाथ जल्दी चलाओ।-----क्रिया विशेषण

. यह राम का भाई है। ----- विशेषण (सार्वनामिक विशेषण- यह राम की विशेषता बता रहा है।)

४. घर में छोटे बटन पड़े हैं।----------विशेषण (क्योंकि इसमें छोटे बटन की विशेषता बता रहे हैं)

५. वह एकदम भाग गई।------------क्रिया विशेषण (क्योंकि एकदम भाग गई (भाग और गई क्रिया शब्द हैं।) की विशेषता बता रहे हैं।

  • 0
What are you looking for?