Hum Sab Ek Hai Is par Ek anuched likhe

मित्र
आपका उत्तर इस प्रकार है।

हम सब एक हैं। हम अलग स्थानों पर उत्पन्न अवश्य हुए हैं। परन्तु हमारी रंगों में बहने वाले रक्त का रंग लाल है। यदि प्राचीन समय की बात मानी जाए, तो हमारे पूर्वज भी एक हैं। परन्तु जब वे पूरे विश्व में फैल गए, तो वहाँ की जलवायु तथा वातावरण के अनुरूप ढल गए। परन्तु आज की स्थिति लें, तो हम वर्ण, जाति, धर्म के आधार पर एक-दूसरे से नफ़रत करते हैं। परिणाम कलह, युद्ध और अशांति से भरा वातावरण। यदि हम इस सत्य को मान ले कि सब एक हैं, तो कभी युद्ध की स्थिति नहीं आए। यदि हम सब एकता के मंत्र को समझें और सभी धर्म, वर्ण तथा देश एक हो जाएँ, तो विश्व में समस्त जगह भाईचारा विद्यमान हो जाएगा। फिर कोई ताकत हमें अलग नहीं कर पाएगी है।

  • 1
What are you looking for?