करता क्या है होता?????

Hi!
आपके प्रश्न से हमें यह समझ नहीं आ रहा है आप क्या पुछना चाहते हैं क्योंकि यदि आपने अशुद्ध वाक्य लिखा है तो उसका शुद्ध रूप यह होगा- 'करता' क्या होता है?
और यदि आपने 'करता' शब्द लिखा है। यदि आप 'करता' की बात कर रहे हैं तो यह क्रिया है और यदि आप 'कर्ता' की बात करते हैं तो यह क्रिया को करने वाला है। व्याकरण में जिसके द्वारा कोई कार्य किया जाता है या जिसके द्वारा क्रिया पूर्ण होती है, वह कर्ता होता है; जैसे- राम ने खाना बनाया।
 
ऊपर दिए वाक्य में राम के द्वारा खाना बनाया जा रहा है या राम के द्वारा खाना बनाने की क्रिया पूर्ण की जा रही है। अत: राम कर्ता है।
ऐसे ही-
शीला घर जाती है।
सोहन किताब खरीदता है।
गाय घास चरती है।
शेर दहाड़ता है।
तोता उड़ता है।
मैं सोती हूँ।
तुम खाती हो।
पेड़ बहुत बड़ा है।
ऊपर दिए वाक्यों में गहरे किए गए सारे शब्द कर्ता हैं।
आशा करती हूँ कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 0
What are you looking for?