सावित्री जी,

 मेरा प्रश्न,

 

 '' यह कलम मेरा है | ''

क्या यह वाक्य सही रचा गया है ??
 
यदी इस वाक्य को एक लड़का/ पुरुष बोले, तो 

नमस्कार मित्र,

जैसा कि पिछली बार मैंने आपको बताया था कि यह वाक्य गलत है। इस बात को लड़का बोले या लड़की यहाँ पर बात कलम की हो रही है। कलम का लिंग स्त्रीलिंग है, तो आप इस वाक्य को इसी प्रकार बोलेंगे यह कलम मेरी है।

यदि इस वाक्य में कलम के स्थान पर पेन शब्द लगा दिया जाए और इसे कोई लड़की बोलेगी, तो वह इस प्रकार कहेगी यह पेन मेरा है क्योंकि इस वाक्य मैं पेन की बात की जा रही है और पेन का लिंग पुल्लिंग है फिर उसे लड़का बोले या लड़की उसके लिंग के अनुसार वाक्य निर्माण किया जाता है और बोला जाता है।

जब हम कहते हैं नीला आ रही है, तो इस वाक्य में सिर्फ नीला की बात हो रही है इसलिए इसकी क्रिया पर प्रभाव पड़ेगा और आ रही है लिखा जाएगा।

इसके विपरीत यदि हम कहते हैं रोहित आ रहा है, तो इस वाक्य में सिर्फ रोहित की बात हो रही है इसलिए इसकी क्रिया पर प्रभाव पड़ेगा और आ रहा है लिखा जाएगा।

वहीं बात होती है अन्य की-
गौतम की बिल्ली अच्छी है।

इस वाक्य को पढ़ें क्या इस वाक्य को इस प्रकार से लिखें गौतम का बिल्ली अच्छा है क्योंकि गौतम लड़का है। नहीं यह वाक्य अशुद्ध है। यहाँ पर गौतम लड़का अवश्य है परन्तु बात उसकी बिल्ली की है और कारक तथा क्रिया पर उसका प्रभाव पड़ता है और यहाँ की तथा अच्छी है लिखा जाएगा।

  • 0

 आपकी मदद के लिए धन्यवाद |

 
  • 0
What are you looking for?