Essay on: bhojan aur swasth

मित्र हम आपको निबंध उपलब्ध नहीं करवा सकते हैं। हम आपको इस विषय पर कुछ पक्तियाँ उपलब्ध करवा रहे हैं। इसे आप स्वयं विस्तारपूर्वक लिखिए-

स्वास्थ्य मनुष्य के जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। यह धन के समान है, जो हमेशा हमारे काम आता है। एक स्वस्थ मनुष्य जीवन के हर आनंद का अनुभव लेता है और पूरी स्फूर्ति से अपने दैनिक कार्य करता है। यदि हमारा स्वास्थ्य सही नहीं है, तो जीवन निराशा से भरा हो जाता है। किसी काम में मन नहीं लगता है। जीवन से सारा ​आनंद गायब हो जाता है। तभी तो कहा गया है कि अच्छा स्वास्थ्य महावरदान। हर मनुष्य प्रयास करता है कि वह स्वास्थ्य रहे। इसके लिए आवश्यक है कि वह निरोग रहे। निरोग रहने के लिए उसे ऐसे भोजन की आवश्यकता होती है, जो रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करें। संतुलित भोजन शरीर को ऊर्जा तथा रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है तथा व्यायाम शरीर को स्फूर्ति प्रदान करता है। संतुलित भोजन शरीर की अन्य माँगों को पूरा करता है और मनुष्य को रोगों से लड़ने के लिए आवश्यक खनिज, प्रोटीन तथा वसा उपलब्ध करवाता है। हमें जीवन का भरपूर आनंद लेने के लिए स्वास्थ्य को महत्व देना पड़ेगा।

  • 2
What are you looking for?