Apne vidyalya ke pradhanacharya ko patra likhiye jisme yog siksha ki vyavastha karne ke liye prathna ki gayi ho .In hindi

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-

दिनांक:......​

सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय उच्चतर माध्यमिक बाल विद्यालय ।
नई दिल्ली-40
 
विषय- विद्यालय में योग की शिक्षा आरंभ करने हेतु प्रार्थना पत्र।

महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र हूँ। मेरा नाम राज नागर है। हमारे विद्यालय में अभी तक योग की शिक्षा आरंभ नहीं हुई है। आज हमारी जीवनशैली केे कारण तुम्हारे शरीर का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। हम लोगों की आदतें बिगड़ती जा रहीं हैं। हमारा सोना, खाना, खेलना सब का तरीका बिगड़ गया है। मानसिक तौर पर हमें स्वस्थ रहने के लिए  योग शिक्षा की आवश्यकता है। इससे हमारा शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहेंगे। योग शिक्षा से हमारा मन पढ़ाई में सही तरीके से लगेगा। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम  विद्यालय में योग शिक्षा की व्यवस्था कराने के लिए अनुरोध करते हैं।
​​​​​​
अत: आपसे निवेदन है कि विद्यालय में योग विषय में शिक्षा आरंभ करने की व्यवस्था की जाए। इस कार्य के लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे।

आपका आज्ञाकारी छात्र,
राज नागर​
कक्षा ........

  • 2
What are you looking for?