aaj ke sanchar sadhanon mein patra ka mahatva

पत्र का संसार बड़ा अजब है। इनका महत्व सदैव हमारे जीवन में बना रहेगा। पत्र हमारे जिस तरह का काम कर सकते हैं उस तरह का काम संचार (फोन, कंप्यूटर, मोबाइल) इत्यादि नहीं कर सकते हैं। उनके अनुसार पत्रों के कारण ही हमें राजनीति और साहित्य की सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुए हैं। उनके अनुसार पत्र किसी भी भाषा में लिखे जाएँ पत्रों में छिपा प्रेम एक ही होता है। पत्र को अलग-अलग भाषा में अलग-अलग नामों से जानते हैं। लोगों द्वारा पत्रों को संभाल कर रखा जाता है। हर व्यक्ति का पत्र लिखने का अपना तरीका होता है। भारत में रोज़ 4.5 करोड़ चिट्ठियाँ भेजी जाती हैं। हमारे जीवन में पत्रों का बहुत महत्व रहा है। पहले के समय में पत्र ही ऐसा माध्यम हुआ करते थे, जिससे लोग अपने सगे-संबंधियों का हालचाल जाना करते थे। आज के समय में मोबाइल के आने से पत्रों का महत्व कम हो गया है, परन्तु समाप्त नहीं हुआ है।  पत्रों से विश्व के इतिहास और घटनाओँ का भी उल्लेख प्राप्त हुआ है। इन बातों से हम जान सकते हैं कि पत्र कितने महत्वपूर्ण होते हैं। पत्रों के माध्यम से हम अपनों का हालचाल ही नहीं पूछते बल्कि अपने भावों को भी उसमें उतारते हैं। इनके साथ-साथ पत्रों के रुप में हम अपनी यादों तक को सहेजकर रख सकते हैं।

  • 18
What are you looking for?